शादी का झांसा देकर 2 वर्षों से बनाता रहा मासूम को शिकार, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 12:07 PM (IST)

बठिंडा: कोरियर कंपनी में काम करने वाली 19 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया कि शहर के डेयरी संचालक का 21 वर्षीय बेटा उसे शादी का झांसा देकर पिछले 2 वर्षों से दुष्कर्म करता चला आ रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2 वर्ष पहले लड़के ने उसे घर बुलाया कि वह उसे अपने परिवार से मिलाना चाहता है और शादी की बात करना चाहता है। वह उसके घर गई जहां कोई नहीं था। उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में मुंह खोला तो उसका परिवार खत्म कर दिया जाएगा। वह चुपचाप सहती रही जबकि वह पिछले 2 वर्षों से लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। बस स्टेंड चौकी में इस संबंधी शिकायत भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मीडिया से बातचीत करते हुए लड़की ने बताया कि वह इंसाफ के लिए कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार है।

चौकी इंचार्ज परवत सिंह ने बताया कि इस संबंधी उन्हें शिकायत मिली है जिसकी जांच जारी है। दोनों पक्षों को शुक्रवार का समय दिया गया है और तभी लड़की का मैडिकल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर लड़की के साथ कोई दुष्कर्म हुआ तो आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लड़के से बातचीत करने पर उसने बताया कि उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उसने माना कि उसका लड़की के साथ दोस्ताना था लेकिन दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं। उसे बदनाम करने के लिए साजिश रची गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News