डेरा ब्यास प्रमुख पर मुख्यमंत्री मान के बयान पर बोले रवनीत बिट्टू, कहा-  सम्मान की हद पार करना...

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 04:40 PM (IST)

चंडीगढ़: सी.एम. भगवंत मान द्वारा डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर दिए बयान से सियासत गरमाई हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। रवनीत बिट्टू ने X पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान की हद पार करना दुखद है। उन्होंने कहा कि लोग मुख्यमंत्री के बयान का बुरा मान रहे हैं। संत-महापुरुष सबके सांझे होते हैं और सभी लीडर और आम लोग उनका आशीर्वाद लेने जाते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के कई लीडर और वर्कर भी बाबा जी का आशीर्वाद लेने जाते हैं।

बिट्टू ने कहा कि डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी के बारे में मुख्यमंत्री मान की टिप्पणी बहुत निंदनीय है। ऐसी बयानबाजी से न सिर्फ संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची है, बल्कि मुख्यमंत्री ने अपने पद की मर्यादा को भी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि आप हर किसी को कमेंट कर देते हो। यह जो आपको आदत पड़ी हुई है, वह आदत जाती नहीं है। मुख्यमंत्री का कद बहुत बड़ा होता है और जब संत-महापुरुषों की धुर दरगाह पर की बात सुनी जाती हैं, तो लाखों लोगों को इसका फायदा मिलता है और उनके दुख-दर्द दूर होते हैं। 

रवनीत बिट्टू ने कहा कि संत-महापुरुष तो हमेशा ही लोगों को तारते आए हैं और मुख्यमंत्री ने बाबा जी को यह बात कह कर खुद को बहुत छोटा कर लिया है। रवनीत बिट्टू ने कहा कि आप मुख्यमंत्री हैं, यह अलग चीज है पर अगर एक मुख्यमंत्री किसी बात पर संतों-महापुरुषों पर बात करता हैं तो लोगों में इस बात का बेहद प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि संतों को कोई बुरा भी कहे, वह तो किसी का भी कभी बुरा नहीं सोचते, इसलिए मुख्यमंत्री को अपने पद की मर्यादा रखनी चाहिए।    

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News