भगवंत मान के प्रयासो का असर, RBI ने करोड़ों रुपए के कर्ज योजना को दी प्रवानगी

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 09:18 PM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो): भगवंत मान ने नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा खरीद सीजन शुरू होने से पहले ही नकद ऋण सीमा (सी.सी.एल) प्राप्त करने के ठोस प्रयास किए जाए रहे है। उनके इन प्रयासों के चलते भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) ने आज सीजन दौरान पंजाब में अप्रैल 2022 के अंत तक गेहूं की खरीद के लिए 247731 रुपए की प्रवानगी दे दी है। इस बीच भगवंत मान ने सी.सी.एल. को समय पर जारी करने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद किया है क्योंकि यह मौजूदा रबी सीजन के दौरान गेहूं की सुचारू खरीद सुनिश्चित करेगा।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने इस सीजन के लिए 132 लाख टन गेहूं की खरीद संबंधी मांगे गए सी.सी.एल. का बड़ा हिस्सा केंद्रीय बैंक द्वारा जारी कर दिया गया है। भगवंत मान ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देश दिया है कि एक अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं की खरीद के पहले दिन से ही किसानों का अनाज एक-एक दाना बिना किसी परेशानी के खरीद कर उनको फसल की अदायगी की जाए। उल्लेखनीय है कि मौजूदा रबी सीजन में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक चलेगी। केंद्र सरकार ने इस साल गेहूं का एम.एस.पी. पिछले साल की तुलना में 40 रुपए बढ़ा कर 2015 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है  जबकि पिछले साल यह 1,975 रुपए प्रति क्विंटल थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News