लुधियाना में सड़क धंसने का रिकॉर्ड! सराभा नगर में सड़क के नीचे निकली खोखली जमीन

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 07:29 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : लुधियाना शहर में सड़क धंसने का रिकार्ड कायम हो गया है। बारिश के बाद सड़कों के धंसने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त होने के बाद अब पॉश इलाके सराभा नगर में भी सड़क धंसने का मामला सामने आया है। सराभा नगर में सड़क पर पहले एक छोटा गड्ढा बना था। समय रहते इसकी मरम्मत नहीं होने के कारण समस्या बढ़ती गई। नगर निगम द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिया बल्कि टैंकर खड़ा करके रास्ता बंद कर दिया गया। लेकिन जब सड़क की जांच की गई तो नीचे से काफी हिस्सा खोखला मिला। 

PunjabKesari

इसके बाद नगर निगम ने एहतियात के तौर पर रास्ता बंद करवा दिया और मरम्मत का काम शुरू कर दिया।  यह रास्ता बीआरएस नगर से फिरोजपुर रोड होते हुए सराभा नगर की तरफ आता है। रास्ता बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी आम होटल और किचलू नगर इलाके में सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार सामने आ रहे इन मामलों से शहर की सड़कों की गुणवत्ता और बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News