Amritsar में रिश्तों को किया शर्मसार! विवाहिता के साथ दरिंदगी की हदें पार
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 11:06 PM (IST)
अमृतसर (संजीव): विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना भिंडीसैदा की पुलिस ने सुखप्रीत सिंह गोल्डी खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोमल (काल्पनिक नाम) ने बताया कि 6 वर्ष पहले उसका विवाह जसपाल सिंह के साथ हुआ था। जसपाल सिंह के किसी अन्य महिला के साथ संबंध बन गए और उनमें अन-बन रहने लगी। जब उसने इस बारे में अपने ससुर सुलखन सिंह को बताया और कहा कि वह अपने लड़के जसपाल सिंह को समझाए तो उल्टा उसके ससुर ने उसे कहा कि वह भी किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध बना लें। 22 मार्च की रात्रि 1 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी कि उसके ताया ससुर का लड़का उक्त आरोपी जब्री उसके कमरे में आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसके शोर डालने पर उसके ससुर ने बाहर से दरवाजा लगा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। वह अपनी तीनों लड़कियों को लेकर अपने मायके आ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

