PGI जाने वाले मरीजों के लिए बड़ी खबर, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2024 - 02:17 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पी.जी.आई. में इलाज करवाने वालें मरीजों के लिए बड़ी खबर सामने आई है क्योंकि अब उन्हें परेशान नहीं होना होगा। दरअसल पी.जी.आई. रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल स्थगित कर दी है। संगठन के प्रमुख डॉ. हरिहरन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर की गई विचार-चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है। इसमें अगले आदेशों तक हड़ताल स्थगित कर दी गई है।    

फिलहाल सांकेतिक तौर पर प्रदर्शन जारी रखा जाएगा पर मरीजों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि अस्पताल में अटेंडेंट, किचन स्टाफ, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अभी भी जारी है।     

पी.जी.आई. प्रशासन ने दावा किया है कि रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का कोई खास असर नहीं हुआ क्योंकि 1300 रेजिडेंट डॉक्टरों में से 80 फीसदी ज्यादातर ड्यूटी पर थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News