पंजाब में इस तरह से मनाया गया गणतंत्र दिवस, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 03:31 PM (IST)

पंजाब डैस्क: देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में करवाए गए राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। उन्होंने देश की आजादी में योगदान देने वाले योद्धाओं को नमन करते हुए तिरंगा फहराया और परेड का जायजा लिया।

 PunjabKesari

इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बठिंडा में तिरंगा झंडा फहराया गया। जहां उन्होंने बठिंडा वासियों के लिए बड़ा ऐलान किया, वहीं पंजाब पुलिस में भर्ती होने वाले युवाओं को भी खुश कर दिया।

PunjabKesari

श्री मुक्तसर साहिब में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट से सलामी ली। उन्होंने पंजाब की तरक्की के लिए किए गए वायदे को भी दोहराया। 

PunjabKesari

इसी तरह गुरदासपुर में लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर स्कूलों के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। 

PunjabKesari

मोगा में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर द्वारा तिरंगा फहराया गया।

PunjabKesari

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा फिरोजपुर में तिरंगा फहराया गया और परेड में सलामी ली गई।

PunjabKesari

टांडा उड़मुड़(वरिंदर पंडित): नगर कौंसिल उड़मुड़ टांडा में नगर कौंसिल के प्रधान गुरसेवक मार्शल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज तिरंगा फहराया। इसके बाद उनके द्वारा तिरंगे को सलामी भी दी गई। ई.ओ. कमलजिंदर सिंह के नेतृत्व में हुए समारोह में विधायक जसवीर सिंह राजा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर सभी कौंसलर और बड़ी गिनती में नगरवासी शामिल थे। समारोह दौरान स्कूलों के छात्रों ने देश भक्ति के जजबे वाला कार्यक्रम पेश किया।

PunjabKesari

इसी तरह शहीद भगत सिंह पार्क उड़मुड़ में भी क्लब प्रधान महिंदर अहियापुरी के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजति की गई। इस अवसर पर अकाली नेता अरविंदर सिंह रसूलपुर ने राष्ट्रीय तिंरगा फहराया। लायंस क्लब टांडा गौरव द्वारा 26 जनवरी पर शिमला पहाड़ी पार्क उड़मुड़ में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रधान सुधीर सोंधी, क्लब के पूर्व गवर्नर राजीव कुकरेजा, गुलशन अरोड़ा, डॉ. केवल सिंह काजल की देख-रेख में करवाए गए इस समारोह में मुख्य मेहमान जिला सैशन जज रवि कुमार सोंधी ने राष्ट्रीय तिंरगा फहराया। उधर, खालसा स्कूल सियानी में पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सियानी ने राष्ट्रीय तिंरगा फहराया। सरकारी अस्पताल टांडा में एस.एम.एम.ओ. डॉक्टर करन कुमार सैनी ने राष्ट्रीय तिंरगा फहराया। 

PunjabKesari

गोराया(मनीश बावा): नगर कौंसिल गोराया में कार्यरत अधिकारी विक्रम शर्मा द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर पुलिस जवानों द्वारा सलामी भी दी गई। जे.एफ.एस.एच. खालसा स्कूल के छात्रों द्वारा देश भक्ति के गीत गाए गए। बच्चों को नगर कौंसिल द्वारा सम्मानित किया गया जबकि नगर कौंसिल की यूनियन द्वारा कार्यरत अधिकारी को सम्मानित किया गया। नगर  कौंसिल गोराया में हैरानी वाली बात तो यह सामने आई कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर कौंसिल दफ्तर में न तो कोई पूर्व कौंसलर आया और न ही कोई पूर्व प्रधान, वाइस प्रधान आया। चाहे नगर कौंसिल गोराया में नगर कौंसिल भंग हो चुकी है, एस.डी.एम. फिल्लौर प्रबंधक लगे हैं लेकिन किसी भी पूर्व कौंसलरों, प्रधान, वाइस प्रधान का न आना चर्चा का विषय  बना हुआ है। इसी तरह रेडियो स्टेशन गोराया में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान तिरंगा फहराया गया और पुलिस जवानों द्वारा सलामी दी गई।

PunjabKesari

अमृतसर(गुरिंदर सागर): जहां पूरे देश में 26 जनवरी पर 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं अमृतसर की गांधी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। पंजाब के फाइनैंस मिनिस्टर हरपाल चीमा मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। उन्होंने तिरंगा फहराना रस्म अदा की जिसके बाद पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा सलामी दी गई। वहीं पत्रकारों से बात करते उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में संविधान का बहुत महत्व है। इस दौरान अमृतसर जिले से संबंधित अलग-अलग स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगरंग पंजाबी सभ्याचारक प्रोग्राम किया। पंजाब पुलिस के जवानों के टुकड़ी तिंरगे को सलामी दी गई। इस मौके नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई पर सवाल करते चीमा कि कोई भी व्यक्ति विशेष कानून से ऊपर नहीं है। रिहाई की रिपोर्ट अधिकारियों द्वारा सरकार को भेजी जाती है तथा कानून मुताबिक जिस व्यक्ति की रिहाई होगी कर दी जाएगी।

PunjabKesari

वहीं वाघा बॉर्डर पर भी बी.एस.एफ. के अधिकारियों द्वारा झंडा फहराने की रस्म अदा की गई। इस दौरान बी.एस.एफ. अधिकारियों का कहना है कि बॉर्डर पर तैनात बी.एस.एफ. द्वारा हमेशा ही देश की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए जाते हैं। बी.एस.एफ. अधिकारियों के मुताबिक जब भी पाकिस्तान या भारत देश में कोई त्यौहार या खुशी का मौका होता है उस समय उनके द्वारा पाकिस्तानी रेंजरों को मिठाइयां दे कर और पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा उन्हें मिठाइयां देकर खुशी प्रकट की जाती है। उन्होंने कहा कि आज के दिन वे लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि वह बी.एस.एफ. के जवानों के कारण खुद को सुरक्षित महसूस करें और वे किसी भी बुरी घटना को देश में होने नहीं देंगे। 

PunjabKesari

इसके अलावा भाजपा पंजाब के उप प्रधान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका ने आज 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों की पवित्र धरती जलियांवाला बाग में ध्वजारोहण की रस्म अदा की। उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था जिसके लिए हम बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर को हमेशा याद करते हैं जिन्होंने हमारे देश को बेहतरीन संविधान दिया। आज पूरा विश्व भारत को सलाम करता है क्योंकि हमारा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने सरहदों की रक्षा करने वाले सभी फौजियों, पैरामिलिट्री फोर्सेज और पंजाब पुलिस के जवानों का धन्यवाद किया जिनकी वजह से लोग खुली फिजाओं में बिना किसी डर की जिंदगी जी रहें हैं। डॉ. वेरका ने कहा कि वह अपने तिरंगे, संविधान और जलियांवाला बाग की धरती को नमन करते हैं और एक प्रण लेते हैं कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारा हमेशा कायम रखेंगे। इस मौके पर देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किया गए। देश-विदेश से आए हुए सैलानी भी देश भक्ति के रंग में दिखाई दिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News