अमृतपाल के विवादित बयान पर बोले आर.पी. सिंह, टवीट कर साधा निशाना
punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2023 - 10:52 PM (IST)

चंडीगढ़ : अमृतपाल सिंह द्वारा विवादित बयान दिए जाने के बाद भाजपा प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने टवीट के माध्यम से बड़ा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री अमित शाह को धमकी दिए जाने की कड़ी निंदा की है। आर.पी. सिंह ने एस.जी.पी.सी. को कहा है कि सिख कौम को प्रचारित करने वाले अमृतपाल के खिला कड़ा स्टैंड लेना चाहिए और उनके इस बयान की कड़ी निंदा होनी चाहिए। आर.पी. सिंह ने कहा कि अमृतपाल द्वारा ऐसे बयान सिर्फ मीडिया का ध्यान खींचने के लिए दिए जाते हैं।
इतना ही नहीं आर.पी. सिंह ने पंजाब सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आखिर पंजाब सरकार क्यों ऐसे कट्टरपंथी की गतिविधियों को लेकर नरम है, वे उसके खिलाफ कड़ा एक्शन क्यों नहीं लेती। क्या यह पंजाब सरकार का हिस्सा है, जिसके चलते सरकार मूकदर्शक है।