Jalandhar में दो पक्षों में रंजिश के चलते हंगामा, जमकर चले ईंट-पत्थर और गोलियां, पुलिस जांच जारी

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 11:27 AM (IST)

जालंधर: शहर के इलाके में 2 पक्षों में हुए जबरदस्त विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना कबीर नगर की है जहां कल रात रंजिश के चलते 2 पड़ोसियों में मामूली विवाद ने भयानक रूप धारण कर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जहां गाली गलोच हुई वहीं जमकर ईंट पत्थर भी चले। मौके पर पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां तक चला दी। यही नहीं घर के बाहर खड़ी गाड़ी (PB08 BT 5087) को भी बुरी तरह से तोड़फोड़ दिया। हंगामे के सूचना मिलते ही तुरन्त एडीसीपी-1 और एसीपी नार्थ भारी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

मौके पर लोगों का कहना है कि इन दोनों पक्षों में काफी से विवाद चल रहा है। इनमें एक दिन पहले 13 मई को भी झगड़ा हुआ था जिसे शान्त करवा दिया गया था लेकिन गत रात हुआ विवाद काफी बढ़ गया जिसके बाद दोनों पक्षों में ईंट पत्थर और गोलियां तक चली। मौके पर पहुंची पुलिस कूी मौजूदगी में भी दोनों पक्ष आपस में बहस करते रहे।

वहीं एक पक्ष की महिला का कहना कि दूससे पक्ष के लोग उन्हें और उनके परिवार को लंबे समसय से परेशान करते आ रहे हैं। बच्चों को डराया धमकाया जा रहा है। महिला ने बताया कि,  झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष ने बाहर से अज्ञात लोगों को बुलाया था जिनके पास तेजधार हथियार थे और उन्होंने पिस्तौल दिखाकर डराने की तक की कोशिश की। वहीं दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को झूठ बताया है उनका कहना कि, उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद ही बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News