दुखद खबर: किसान ने पहले गुरू घर टेका माथा, फिर फंदा लगा किया Suicide
punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 02:52 PM (IST)

भिंडी सैदा (गुरजंट): अमृतसर के विधानसभा हलका राजासांसी के गांव कड़ियल में किसान सुखजिन्दर सिंह (37) की तरफ से आज सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी मुताबिक सुखजिन्दर सिंह पुत्र चरन सिंह ने कर्ज़े से तंग आकर आज सुबह घर के बरामदे में ही फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
इस संबंधी जानकारी देते हुए कामगार किसान यूनियन के मेजर सिंह ने बताया कि मृतक किसान की करीब तीन एकड़ जमीन है और करीब सात लाख का कर्ज़ था। उन्होंने बताया कि परिवार मुताबिक बैंक वाले उसके घर पैसे के लिए चक्कर मार रहे थे जिस कारण वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। सुबह गुरू घर माथा टेकने के बाद वह घर आ गया और पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा और फंदा लगा लिया। मृतक अपने पीछे अपने तीन छोटे बच्चे छोड़ गया है।