साधू सिंह धर्मसोत की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस को इतने दिनों का मिला रिमांड
punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 03:35 PM (IST)

चंडीगढ़: पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। विजिलेंस ने धर्मसोत को आज मोहाली अदालत में पेश किया। इस दौरान विजिलेंस को साधू धर्मसोत सिंह को 3 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने 7 दिनों के रिमांड की मांग की थी।
बता दें कि कल कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। साधू सिंह धर्मसोत को विजिलेंस के दफ्तर में लाया गया था और उनके खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 4 दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे हैं जिसके चलते विजिलेंस पूर्व मंत्री साधू धर्मसोत के खिलाफ जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगा था जिसके बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उन पर खैर के पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने सहित अधिकारियों के तबादले और एन.ओ.सी. में धांधली के भी आरोप हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here