साका श्री पंजा साहिब शताब्दी:  इतने श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 12:08 PM (IST)

अमृतसर (सरबजीत, सागर): साका पंजा साहिब की शताब्दी मनाने के लिए आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय से 117 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि वाहेगुरु की कृपा से उन्हें आज गुरुधाम के दर्शन करने का अवसर मिला है। यह उनके लिए बहुत खुशी की बात है कि वे अपने गुरधामों के दर्शन करने  पाकिस्तान जा रहे हैं।

PunjabKesari

शिरोमणि कमेटी के पूर्व प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल, जो जत्थे का नेतृत्व कर रहे हैं वे भी आज जत्थे के साथ पाकिस्तान जा रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज शिरोमणि कमेटी के 117 तीर्थयात्रियों का एक दल पाकिस्तान साका श्री पंजा साहिब की 100 साल की शताब्दी मनाने जा रहा है। यह दल पाकिस्तान के अलग-अलग गुरुधामों के दर्शन करके 1 नवंबर को भारत लौटेगा।

PunjabKesari

पूर्व प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने कहा कि करीब 157 सिख तीर्थयात्रियों ने पाकिस्तान जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन किया था, जिसमें से करीब 40 सिख तीर्थयात्रियों का वीजा खारिज कर दिया गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News