संगरूर उपचुनाव: जानें उम्मीदवारों के पास कितनी है जायदाद?

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 06:23 PM (IST)

संगरूर: संगरूर लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने बीते दिनों अपने उम्मीदवार ऐलान दिए है। संगरूर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को 18 उम्मीदवारों ने अपने दस्तावेज दाखिल करवाए। इन चुनावों की सूची मुताबिक कुल 21 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल की जानी थी और वीरवार को नामांतन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 23 जून को वोटिंग होगी और 26 जून को गिनती होगी। नामांकित व्यक्तियों में  'आप' से गुरमेल सिंह, कांग्रेस से दलबीर सिंह गोल्डी, भाजपा केवल सिंह ढिल्लों,  शिरोमणि अकाली दल (ब) से कमलदीप कौर राजोआना, शिरोमणि अकाली दल (अ) से सिमरनजीत सिंह मान के अलावा पप्पू कुमार, कवरिंग उम्मीदवार करनइंद्र सिंह ढिल्लों, गगनदीप शामिल हैं। नामांकन के आखिरी दिन भी सुरक्षा के सख़्त प्रबंध किए गए थे। रिटर्निंग अफसर के पास पूरा दिन उम्मीदवारों की कतार लगी रही। 

भाजपा के उम्मीदवार और उद्योगपति केवल सिंह ढिल्लों (72) ने बी.ए -1 तक पढ़ाई की है। केवल सिंह ढिल्लों महंगी घड़ियां, हीरे और गहने रखने के शौकीन हैं। ढिल्लों करीब 132.98 करोड़ रुपए के मालिक हैं। इसमें से उनके पास 26.28 करोड़ रुपए की चल और 30 करोड़ की अचल जायदाद है। उनके पास करीब 1.03 लाख रुपए की नकदी है। ढिल्लों के नाम पर कोई कार नहीं है। 

अकाली दल ने बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर राजोआना को उम्मीदवार ऐलान किया है। कमलदीप कौर (44) ने बी.ए. तक की पढ़ाई की है। उनके पास करीब 36.59 लाख रुपए की जायदाद है। कमलदीप के पास करीब 4,65,853 रुपए की चल जायदाद और 31.50 लाख रुपए की अचल जायदाद है। उनके पास 25 हजार रुपए नकद और एक सकूटी है। 

दलबीर गोलडी (40) पोस्ट ग्रैजुएट हैं। उनको कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार ऐलान किया गया है। गोल्डी के पास कुल 84.49 लाख रुपए की जायदाद है। इनके पास 5.98 लाख रुपए की चल जायदाद और 17.50 लाख रुपए की अचल जायदाद है। उनके पास 3 लाख 15 हज़ार के गहने हैं।

गुरमेल सिंह घराचां गांव के सरपंच हैं और 1.36 करोड़ की जायदाद का मालिक हैं। गुरमेल सिंह पेशे के तौर पर किसान हैं। उन को'आप'की तरफ से उम्मीदवार ऐलान किया गया है। गुरमेल सिंह (38) ने एम.बी.ए. की हुई है। इनके पास 9.16 लाख चल और 1.22 करोड़ अचल जायदाद है। गुरमेल के पास 70 हजार की नकदी, कार, सकूटी, 55 ग्राम के गहने हैं।

सिमरनजीत सिंह मान अपनी पार्टी अकाली दल (अ) की तरफ से ही संगरूर लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। वह किसान हैं। सिमरनजीत सिंह मान (77) बी.ए. के पास हैं। वह 8.37 करोड़ के मालिक हैं जिसमें उसकी 35,68,726 चल और 8,02,00,000 अचल जायदाद शामिल है। उनके पास 55 हजार की नकदी और 5 बड़ी कारों हैं। 3 सालों में जायदाद में 2 करोड़ की कमी आई है। विरोध करने का मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News