संगरूर लोकसभा उपचुनाव चुनाव : हल्का इंचार्ज के बिना मैदान में उतर रही कांग्रेस

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 12:24 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): संगरूर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के दौरान जहां कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग ने खुद कमान संभाली हुई है वहीं, इसका दूसरा पहलू यह है कि कांग्रेस तीन विधानसभा सीटों पर हल्का इंचार्ज के बिना चुनाव लड़ रही है।

इनमें मुख्य रूप से भदोड सीट शामिल है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने चुनाव लड़ा था लेकिन हार के बाद एक बार भी वहां नहीं गए और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के जिस विधायक पिरमल सिंह को शामिल किया था वो भी उपचुनाव में सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं।

इसी तरह दिडबा व महल कलां सीट से पिछली बार चुनाव लड़ने वाले अजैब सिंह व हरचंद कौर विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया है। इससे पहले सुनाम से दमन बाजवा व बरनाला से कांग्रेस के दिग्गज नेता केवल ढिल्लों भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार बनाए गए नए चेहरों की ग्राउंड पर मजबूत पकड़ न होने की चर्चा है। इसके मद्देनजर उपरोक्त 5 सीटों पर कई पूर्व मंत्रियों व विधायकों की ड्यूटी लगाई गई है। 

यह है कांग्रेस के हल्का इंचार्ज 

- संगरूर : विजयइंद्र सिंगला 
- लहरागागा : राजिंदर कौर भट्टल
- मलेरकोटला : रजिया सुल्ताना 
- बरनाला : मनीष बंसल 
- धुरी : दलबीर गोल्डी
- सुनाम : जसविंदर धीमान

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News