Entertainment के नाम पर हुआ घोटाला, अर्चना पूर्ण सिंह हुई कोर्ट में पेश

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 04:51 PM (IST)

जालंधर: बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी अदाकारा  अर्चना पूर्ण सिंह की आज जालंधर कोर्ट में पेशी हुई। यह मामला जालंधर मंडल के तत्कालीन कमिश्नर स्वर्ण सिंह पर अपने पद का फायदा लेते हुए कलाकारों को कम पैसे देने और सरकारी फंड का का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। वह बतौर गवाह कोर्ट में पेश हुई। अर्जना पूर्ण सिंह ने कहा कि जानकारी के अनुसार खटकड़ कलां में 2011 के शहीद-ए-आजम भगत सिंह के समारोह में कई पॉलीवुड और बॉलीवुड कलाकार पहुंचे थे। इस दौरान हंस राज हंस, पम्पी बाई, प्रेम चोपड़ा,  शेखर  सुमन, अर्चना पूर्ण सिंह, उदित नारायण कलाकार पहुंचे थे। 

अर्चना पूर्ण सिंह आज कोर्ट में हुई और अपने बयान दर्ज करवाए। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के समारोह में परफार्मेंस दौरान उन्हें डेढ लाख रुपए मिले थे जबकि उनके साथी कलाकार शेखर सुमन को ढाई लाख रुपए दिए  जितने पैसे सरकारी रिकार्ड में भी दर्ज हैं। यह मामला विजिलेंस के साथ ई.डी. के पास भी दर्ज है। वकील अंकुर बांसल ने कहा है कि आई.ए.एस. अधिकारी स्वर्ण सिंह पर पद का गलत इस्तेमाल करते हुए सरकारी समागम में करोड़ों की हेराफेरी करने की आरोप है। बताया जा रहा है स्वर्ण सिंह ने कलाकारों को कम पैसे दिए और कागजों में इन्हें ज्यादा दिखाकर हेराफेरी की है। पिछली पेशी दौरान कोर्ट में उदित नारायण भी पेश हुए थे। जानकारी के अनुसार पर स्वर्ण सिंह पर 3 करोड़ 15 लाख रुपए का घपला करने का आरोप है। मामले में राज्य विजिलैंस ब्यूरो ने तत्कालीन  कमिश्नर स्वर्ण सिंह, संजय निवासी फरीदाबाद, जी.एम. एंटरप्राइजेज के मालिक विकास मेहरा निवासी फरीदाबाद और सतवीर सिंह बाजवा निवासी चंडीगढ़ को नामजद किया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News