Dera Premi Murder Case: मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद पंजाब भर में बढ़ाई सुरक्षा

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 09:04 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों के बाद पंजाब भर में सुरक्षा-व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है और कानून को अपने हाथ में लेने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ और सख्ती पंजाब पुलिस ने शुरू कर दी है। 

मुख्यमंत्री के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि पिछले 15 दिनों के अंदर राज्य में अमन-शांति को भंग करने की कोशिशें शरारती तत्वों द्वारा की गई हैं। इन घटनाओं के बाद विदेशों में बैठे गैंगस्टरों ने इनकी जिम्मेदारियां लीं जिसके बाद पंजाब सरकार व राज्य पुलिस किसी भी प्रकार का जोखिम उठाना नहीं चाहती है।

मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस के आलाधिकारियों को कहा कि वे संवेदनशील स्थानों पर पंजाब पुलिस के जवानों की गिनती बढ़ा दें। इसे देखते हुए पंजाब पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए सीमाओं से लगते क्षेत्रों के अलावा संवेदनशील संस्थाओं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा बना दिया है।अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस से कहा कि वह पिछले 15 दिनों में घटित घटनाओं की गहराई में जाकर सारे षड्यंत्रों को बेनकाब करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News