Punjab में दिनदहाड़े अपहरण के बाद हत्या, सड़क किनारे फेंककर फरार हुए हमलावर

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 08:16 PM (IST)

होशियारपुर/गढ़शंकर (पंडित/ब्रह्मपुरी) : पंजाब के गढ़शंकर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवानीपुर गांव के रहने वाले एक युवक मनजीत उर्फ गनी को कुछ लोग अपने साथ ले गए थे। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे बाद युवक का शव झुंगियां-बीनेवाल रोड पर फैंक गए।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे तक मनजीत सिंह उर्फ ​​गनी (27 वर्ष) पुत्र दिलबाग सिंह निवासी भवानीपुर अपने दूसरे दोस्त सूरज निवासी अचलपुर के साथ पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ा था। उसी समय एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी 65 एजी/9400 (जिसमें तेजधार हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन युवक सवार थे) आये और गनी को जबरन गाड़ी में डाल लिया और झुंगिया अड्डा की ओर ले गये।  करीब दो घंटे बाद उक्त युवक गनी को घायल अवस्था में बीनेवाल मुख्य मार्ग पर झुंगिया अड्डा में फेंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर गनी को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया। वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक मृतक के सिर के बायीं तरफ कान के पास किसी धारदार हथियार का निशान है और दोनों पैरों पर भी चोट के निशान हैं। 

गोली लगने के मामले में डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी जानकारी मिल सकेगी। घटना का कारण पुरानी दुश्मनी बताया जा रहा है। जुटाई गई अन्य जानकारी के मुताबिक गनी कुछ महीने पहले मारपीट के एक मामले में जमानत पर बाहर आया था। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News