जालंधर से सनसनीखेज मामला, रिटायर सुपरिटेंडेंट ने उठाया खौफनाक कदम, दहल जाएगा दिल
punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 11:53 AM (IST)
जालंधर : शहर के चौगिट्टी इलाके से सटे अवतार नगर में कर्ज के बोझ तले दबे एक सेवानिवृत्त नगर निगम अधिकारी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय सोहन सिंह ने देर रात घर की छत पर बने कमरे में आग लगा दी और उसी आग में कूदकर जान दे दी।
परिजनों के मुताबिक, आग लगने के बाद उठी चीख-पुकार से उन्हें घटना का आभास हुआ। आसपास के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से फैलती चली गईं और कमरा पूरी तरह चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, मगर तब तक सोहन सिंह की मौत हो चुकी थी।
मृतक के बेटे विवेक ने बताया कि उनके पिता नगर निगम से रिटायर थे और लंबे समय से कर्ज की वजह से मानसिक तनाव में रहते थे। परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्होंने छत वाले कमरे में खुद को बंद कर आग लगा ली है। तड़के करीब साढ़े चार बजे शोर सुनकर पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को बुलाया गया।
मामले की जांच कर रहे थाना रामामंडी के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कमरा पूरी तरह जल चुका था। प्रारंभिक जांच में कर्ज को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

