शर्मसार हुई इंसानियत, 9 साल की बच्ची के साथ अधेड़ ने लांघी हदें

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 08:51 PM (IST)

लुधियाना (राज्य): शहर में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। 2 दिन पूर्व थाना के सदर इलाके में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था और उससे पहले ही यहां एक इलाके में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 9 बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी जगदीश राम के खिलाफ रेप और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक यहां के एक इलाके में रहने वाला एक परिवार होली के दिन होली खेल रहा था। इस दौरान एक 9 साल की बच्ची भी दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोपी उसी मकान में किराए पर रहता था। उसने बच्ची को बहाने से अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ कुछ घिनौना काम किया। इसके बाद उसने बच्ची को डराया और धमकाया।

इस बीच जब बच्ची की मां घर लौटी तो वह रो रही थी। उसने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। मां के पूछने पर लड़की ने बताया कि उसके चाचा ने उसके साथ गलत काम किया है। बच्ची की मां ने अपने पति को फोन कर घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच ए.एस.आई. जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी जगदीश राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News