शर्मनाक: प्लाट दिखाने का झांसा देकर प्राॅपर्टी डीलर ने महिला को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 01:30 PM (IST)

जगराओं: थाना सिधवां बेट की पुलिस ने लुधियाना निवासी तलाकशुदा महिला 45 वर्षीय बलवीर कौर (काल्पनिक नाम) को प्लाट खरीद कर देने का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने के आरोप में एक प्राॅपर्टी डीलर अवतार सिंह को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी अवतार सिंह खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने एस.आई. कमलदीप कौर को दिए बयान में बताया कि वह अपने पति से अलग होकर किराए के मकान में रह कर ब्यूटी पार्लर का काम कर अपना गुजारा कर रही थी।

महिला ने बताया कि उसका एक प्लाट एंक्लेव में है जो वह बेचना चाहती थी। आरोपी प्राॅपर्टी डीलर ने उससे मिल कर उसका प्लाट अधिक रेट पर बिकवाने तथा बाद में उसे सस्ते दामों पर प्लाट लेकर देगा। 6 सितम्बर को प्राॅपर्टी डीलर उसे प्लाट दिखाने का झांसा देकर अपनी गाड़ी में निकटवर्ती गांव में अपनी जमीन में बने मोटर वाले कमरे में ले गया तथा अपने प्रवासी नौकर को बाहर निकाल दिया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर उसे मारने की धमकियां दीं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News