नव-नियुक्त पंजाब भाजपा प्रधान श्वेत मलिक की चंडीगढ़ में ताजपोशी

punjabkesari.in Sunday, Apr 08, 2018 - 03:39 PM (IST)

चंडीगढ़ःपंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान श्वेत मलिक की ताजपोशी समारोह चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया।  इस मौके पर मलिक ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी की तरफ से उनको सौंपी गई है।

वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके पर भाजपा प्रधान ने नई प्रथा शुरू करते हुए वर्करों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि सुझावों के साथ ही पार्टी को नई दिशा की तरफ ले जाया जा सकता है। इस मौके पर पंजाब भाजपा इंचार्ज प्रभात झा ने कहा कि लोकतंत्र में नए जोश के साथ ही आगे बढ़ा जा सकता है। इस ताजपोशी समारोह में वर्करों में भारी उत्साह देखने को मिला।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News