मांग में सिंदूर, ब्राइडल लहंगा... शहनाज गिल के New Look ने खींचा सबका ध्यान
punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 06:11 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब की कैटरीना कैफ के तौर पर जाने जाती मशहूर अभिनेत्री व गायिका शहनाज गिल एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ये चर्चा उनके सामने आए नए ब्राइडल लुक को लेकर हो रही है। हाल ही में शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने हैवी लहंगा पहना हुआ है और वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। सबसे ज़्यादा ध्यान उनकी मांग में लगे सिंदूर ने खींचा।

इस नए लुक देखकर फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि एक्ट्रेस शहनाज गिल ने शादी कर ली है। इससे पहले कि आप भी ऐसा ही सोचें, हम आपको बता दें कि यह सच नहीं है। दरअसल, यह खूबसूरत लुक उनके एक आने वाले ब्रांड के फोटोशूट का हिस्सा है। ऐड शूट के लिए शहनाज ने यह रॉयल ब्राइडल लुक पहना था, जिसे फैंस ने गलती से उनकी शादी की तस्वीरें समझ लिया।

आपको बता दें कि शहरनाज गिल 'बिग बॉस 13' में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी कैमिस्ट्री को लेकर चर्चा में आई थी। शहनाज ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपने बॉलीवुडल सफर शुरू किया था। उनकी नई फिल्म 'इश्कनामा' 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यही नहीं इसके अलावा शहनाज गिली गिप्पी ग्रेवाल के साथ Singh Vs Kaur2 में नजर आएंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

