फायरिंग मामले में शहनाज गिल के पिता पहुंचे एस.एस.पी. दफ्तर, लगाए ये आरोप

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 06:23 PM (IST)

अंमृतसर ( गुरिन्दर सागर) : बिग बोस फेम शहनाज गिल के पिता संतोष सिंह आज अमृतसर देहाती के एस.एस.पी. राकेश कौशल को मिलने के लिए पहुंचे। संतोष सिंह ने मीडिया के साथ बातचीत करते कहा कि शनिवार रात साढ़े आठ बजे कुछ लोगों द्वारा उनके ऊपर फायरिंग कर दी गई। जानकारी देते संतोख सिंह ने बताया कि वह शनिवार को अमृतसर से बाऊंसरों के साथ वापस अपने घर ब्यास जा रहे थे। जंडियाला गुरु के पास गुरदासपुरिया ढाबे से कोई 200 मीटर की दूरी पर हाईवे पर बाथरूम करने के लिए उन्होंने गाड़ी खड़ी की तो 2 मोटरसाइकिलों पर आए कुछ व्यक्तियों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। 

हालांकि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ और उन्होंने मौके पर ही 112 नंबर पर फोन किया। घटना की सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. जंडियाला घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस उनको थाने जंडियाला ले गए, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की। संतोख सिंह ने आगे बताया कि घटना वाले दिन उनके गनमैन भी छुट्टी पर थे और बाकी सुरक्षा वापस हो गई थी। इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए एस.पी. डी. मनोज ठाकुर ने बताया कि उनको संतोख सिंह ने मांग पत्र दिया है। जांच पड़ताल करके जो भी इनकी मांग होगी तफतीश पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News