"जिम्मेदारी चुक्को या झोला चुक्को", प्रताप बाजवा का Jalandhar फायरिंग मामले को लेकर CM मान पर तंज
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 02:42 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बाजवा ने जालंधर के संतोखपुरा इलाके में एक घर पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह कोई अकेली वारदात नहीं, बल्कि प्रदेश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का संकेत है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक परिवार के घर पर करीब 10 राउंड गोलियां चलना बेहद गंभीर मामला है और इससे लोगों में डर का माहौल बन रहा है। बाजवा के मुताबिक, राज्य में कानून-व्यवस्था कमजोर होती जा रही है और जनता का भरोसा शासन से उठता जा रहा है।
बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस मामले में जिम्मेदारी लेने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को दिखावे की राजनीति छोड़कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि ''मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदारी चुक्को या झोला चुक्को।''

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

