नशे का अंतरराष्ट्रीय रैकेट बेनकाब! विदेश भेजी जा रही अफीम की खेप जब्त

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 07:43 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): खास खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की लुधियाना जोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने लुधियाना स्थित एक कूरियर कार्यालय से अमेरिका और कनाडा भेजे जा रहे 7 संदिग्ध पार्सलों को रोका।

जांच के दौरान इन पार्सलों से कुल 30 पैकेट बरामद किए गए। ये पैकेट बर्तनों और एडल्ट डायपर पैड्स के भीतर बेहद चालाकी से छिपाए गए थे। तस्करों ने घरेलू उपयोग और खाने-पीने की वस्तुओं की आड़ में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश की।

DRI अधिकारियों के अनुसार, बरामद 30 पैकेटों में कुल 12.118 किलोग्राम अफीम पाई गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60.59 लाख रुपये आंकी गई है। इस खेप को 31 जनवरी 2026 को NDPS एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया। मामले को लेकर आगे की जांच जारी है और तस्करी में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News