Canada PR के नाम पर हनी ट्रैप का खेल, दुल्हन ने चक्करों में डाला परिवार
punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 10:58 AM (IST)
लुधियाना (राज) : पी.आर. के लालच में विदेश जाने का सपना देखने वाले नौजवानों और उनके परिवारों को ठगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुधियाना पुलिस ने एक ऐसी ही धोखाधड़ी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है, जिसमें लड़की पक्ष पर शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला रमेश शर्मा की शिकायत पर हुई लंबी जांच के बाद दर्ज किया गया है। आरोपी साक्षी भारद्वाज, उसकी मां शिखा भारद्वाज और पिता रमन भारद्वाज है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस शिकायत में पीड़ित रमेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उनके परिवार को अपने जाल में फंसाया। मुख्य आरोपी रमन भारद्वाज ने अपनी बेटी साक्षी भारद्वाज को विदेश में पी.आर. करवाने के बहाने रमेश शर्मा के बेटे प्रज्वल शर्मा से शादी करवाई थी। मगर शादी के कुछ समय बाद ही आरोपियों का असली चेहरा सामने आ गया। उन्होंने न केवल प्रज्वल के साथ धोखाधड़ी की, बल्कि अब परिवार से 60 लाख रुपए की मोटी रकम की मांग कर रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि जब पीड़ित परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उन्हें सरेआम धमकियां देना शुरू कर दिया कि वह उनके बेटे और परिवार को झूठे पुलिस केसों में फंसा देगें। इसके बाद उन्होने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई। अब जांच के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

