दिल दहला देने वाली खबर, काम पर जा रही लड़की पर फेंका तेजाब
punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 01:56 PM (IST)

खन्ना (विपिन) : खन्ना में आज तब सनसनी फैल गई जब काम पर जा रहे एक लड़की पर लड़के ने तेजाब फेंक वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की की पहचान अमनदीप कौर निवासी खन्ना के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की के भाई जगपाल सिंह ने बताया कि उसकी बहन अपनी मैडम के साथ एक्टिवा से सैलून मे काम करने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसके पड़ोस में रहते लड़के ने उस पर तेजाब फेंक दिया।
इस दौरान लड़की के हाथ जल गए और कुछ तेजाब उसके चेहरे पर भी पड़ा। पीड़िता ने बताया कि लड़के ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने की कोशिश की थी। इस पर बचाव करते हुए उसने दुपट्टे से अपना चेहरा ढक लिया और हाथ आगे कर लिए, जिस वजह से उसके हाथ जल गए। फिलहाल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पीड़िता आगे बताती है कि इससे पहले भी लड़के ने उसके सिर पर ईंट मारकर उसका सिर फोड़ चुका है। उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दे चुकी है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहूीं कर रही, जिसके बाद आज उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल के नेता परमजीत सिंह रिंका ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए पीड़ित लड़की के लिए इंसाफ की मांग की है। इस संबंधी जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए बयान पर लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her