पंजाबियों के लिए होश उड़ा देने वाली खबर, हैरान कर देने वाली रिपोर्ट आई सामने
punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2024 - 03:17 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में डायबिटीज के मरीजों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राज्य में हलवाई मिठाई की बढ़ती बिक्री से खुश हैं, वहीं दूसरी ओर डायबिटीज के मरीजों की कतार लंबी होती जा रही है। डायबिटीज एक घातक बीमारी है। आंकड़ों की बात करें तो हर साल लोग 878.82 करोड़ की मिठाई खा जाते हैं।
कुछ वर्ष पहले ही इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने 15 राज्यों में सर्वे किया था। इस सर्वे के दौरान पंजाब के 8.7 फीसदी लोग डायबिटीज से पीड़ित पाए गए थे। बता दें कि पंजाब में 872 आम आदमी क्लीनिक हैं जिनमें 72 लाख टेस्ट किए हुए हैं। इसमें 8.5 प्रतिशत लोगों में हाई शुगर है। इससे पता चलता है कि पंजाब का हर 9वां व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है। इसके साथ ही लोग मोटापे का भी शिकार हो रहे हैं।
भारत में डायबिटीज के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है और 2030 तक 9.5 करोड़ से अधिक लोगों के इससे पीड़ित होने का अनुमान है। अब युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। मिठाइयां, फास्ट फूड, सीमित शारीरिक गतिविधियां, और अधिक कोल्ड ड्रिंक का सेवन इस बीमारी के खतरे को बढ़ा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय पर खान-पान और जीवनशैली में बदलाव नहीं किया गया तो भारत 2 दशकों में दुनिया में डायबिटीज कैपिटल बन जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

