सिद्धू मूसेवाला Murder में चौंकाने वाला हुआ खुलासा, पहले ऐसे रची गई थी साजिश

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 08:32 PM (IST)

चंडीगढ़: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला को मारने के लिए एक 2 नहीं बल्कि 5 से ज्यादा साजिश रची गई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपियों के पास से पंजाब पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई है, जिससे मूसेवाला की हत्या की योजना बनाई गई थी।

अब तक गिरफ्तार किए गए शूटर्स से पूछताछ में नई जानकारी सामने आई है। पता चला है कि पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए 2 लड़कियों को गैंग में शामिल करने का प्लान था। मुसेवाला की हत्या की साजिश में लड़कियों का एक गिरोह भी शामिल था। योजना के मुताबिक, पंजाब पुलिस की वर्दी पहने लड़कियों का एक गिरोह और 2 लोग मूसवाला के घर जाएंगे, जो उसे गोलियों से भून देंगे। एक लड़की को पुलिस वाली बनाकर और दूसरी लड़की को प्रेस रिपोर्टर बनाकर सिद्धू मूसेवाला के घर भेजने का प्लान था। मूसेवाला के घर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण योजना विफल हो गई। 

हैरानी की बात यह है कि कबड्डी टूर्नामेंट में मुसेवाला को मारने की योजना भी बनाई गई थी। इस योजना को स्थगित करना पड़ा, क्योंकि मूसेवाला के साथ कई लोग मारे जाने थे। मूसेवाला को उनके आने-जाने की जानकारी लेने के लिए घर की रेकी करने को कहा गया। आपको बता दें कि मूसेवाला अपने गानों में विदेशी हथियारों और एके47 का जिक्र किया करते थे। इसलिए बदमाशों ने उसे मारने के लिए AK47 का ही इस्तेमाल किया। शूटरों ने मूसेवाला को मारने के लिए पहले ट्रायल भी किया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News