सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब इस मशहूर सिंगर को मिली जान से मारने की धमकी, CM मान को पत्र लिख की ये मांग

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 03:23 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के बाद अब गैंगस्टर मशहूर सिंगर जानी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद जानी ने किया है। 

PunjabKesari

जानी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, ए. डी.जी. पी पंजाब और एस. एस.पी मोहाली को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया है। पत्र में जानी ने लिखा कि काफी समय से उन्हें और उनके मैनेजर को शरारती तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इसके चलते वह पंजाब छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए। 

PunjabKesari

जानी ने पत्र में सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि इस माहौल के चलते वह कहीं शूट करने से भी डर रहे हैं, जिस कारण उनका कामकाज और निजी जिंदगी पर भी असर पड़ रहा है।  इन धमकियों के कारण उन्हें और उनके स्टाफ को सुरक्षा की बेहद जरूरत है। साथ ही उन्होंने खुद की सुरक्षा के साथ-साथ लाइसैंसी हथियार की भी मांग की हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News