Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिद्धू के गनमैन ने चलाई गोली, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 07:27 PM (IST)

पंजाब डेस्क: दिवंगत सिद्धू सुसेवाला के पिता बलकौर सिद्धू के गनमैन पर एफ.आई.आर. दर्ज हुई है। गनमैन नवजोत सिंह पर फायरिंग करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार गनमैन नवजोत सिंह व गुरविंदर सिंह बलकौर सिद्धू के साथ मानसा में एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान फायरिंग की गई है। विवाह समागम में गोली चलने के बाद वहा हड़कंप मच गया। 

जानकारी मिली है कि पहले गनमैन नवजोत ने हवाई फायर किया उसके बाद फिर गोली चलाई जो सीधा उसके साथी गनमैन गुरविंदर सिंह के पेट में जा लगी। घायल गनमैन गुरविंदर सिंह को बठिंडा रैफर किया गया है। इस घटना को लेकर सिद्धू के पिता बलकौर सिंह का कहना है कि वह उस समय वहां पर मौजूद नहीं थे। शिकायतकर्ता द्वारा बयान दर्ज करवाए जाने के बाद पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज कर दी है। आपको बता दें यह मामला गत दिन शनिवार रात का है। जहां बलकौर सिंह अपने गनमैन नवजोत सिंह व गुरविंदर सिंह के साथ पहुंचे थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News