बजट सत्र: विधानसभा में उठा सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुद्दा

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 12:34 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में आज कांग्रेस द्वारा सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुद्दा उठाया गया। गत दिनों सिद्धू के माता-पिता द्वारा विधानसभा के बाहर धरना दिया गया था और इंसाफ की मांग की गई थी। वहीं आज इस पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने इस मुद्दे को उठाए जाने पर सरकार का रुख स्पष्ट किया है। 

अमन अरोड़ा ने कहा कि मूसेवाला हत्याकांड में 40 व्यक्ति नामजद किए गए हैं। इनमें से 29 को गिरफ्तार कर लिया गया और 2 का एनकाउंटर हुआ। इसके साथ ही 6 आरोपी विदेश में हैं, 3 जो बच गए, उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। गोल्डी बराड़ के बारे में बात करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार के माध्यम से उसे देश में लाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला की सारी सुरक्षा वापस नहीं ली गई थी। उनके पास 2 गनमैन और बुलेट प्रूफ गाड़ी थी पर उस दिन वह सिक्योरिटी लेकर नहीं गए। 

अमन अरोड़ा ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने 2 महीनों में गैंगस्टर पैदा नहीं किए। वह पिछली सरकारों के बीजे गए कांटे साफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू की मौत का दर्द सिर्फ उनके माता-पिता को ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब और दुनिया भर में रह रहे उनके चाहने वालों को भी है। वह मूसेवाला हत्याकांड पर जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News