पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का ''G Wagon'' Song से ''The Last Ride'' तक का सफर

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 10:51 AM (IST)

मानसाः पंजाबी गायक मूसेवाला का जन्म 17 जून 1993 को हुआ था। मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह है। मूसेवाला के पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। उनकी मां गांव की सरपंच हैं। सिद्धू मूसेवाला गांव मूसे का निवासी था। सिद्धू मूसेवाला मशहूर पंजाबी सिंगर, एक्टर, रैपर और कांग्रेस नेता थे। सिद्धू मूसेवाला को 6वीं कक्षा से ही हिप-हॉप गाने पसंद थे। मूसेवाला ने एक्टिंग में देखकर में भी अपने हाथ-पांव मारे थे। 

सिद्धू मूसेवाला को पंजाबी गानों के कारण जाना गया था। सिद्धू मूसेवाला अपने गानों में गन कल्चर का दिखावा ज्यादा करते थे। पंजाबी गायक मूसेवाला पर ए.के.-47 चलाने के कारण उन पर केस दर्ज कर दिया गया था। सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया व इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोइंग हैं। लाखों ही लोग सिद्धू मूसेवाला को टि्वटर पर देखते थे। इसके अलावा यूट्यूब पर भी उन्हें करोड़ों लोग फॉलोइंग करते थे। यूट्यूब पर उनकी वार्षिक आमदन लगभग 30 करोड़ बताई जा रही है। चुनाव के समय उन्हें 5 लाख नकदी और इसके अतिरिक्त 5 करोड़ की नकदी व 18 लाख रुपए की ज्यूलरी की बात कही थी। सिद्धू मूसेवाला का दावा था कि उनके पास 8 करोड़ की संपत्ति है। 

सिद्धू मूसेवाला महंगी गाड़ियों व महंगे मोटरसाइकिलों के शौकीन थे। उनके पास इसुजु डी-मैक्स, मर्सिडीज एएमजी 63 और मस्टैंग इसुजु डी-मैक्स, मर्सिडीज एएमजी 63 और मस्टैंग जैसी महंगी गाड़ियां थी।

उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। ग्रेजुएशन के बाद, सिद्धू मूसेवाला कनाडा में शिफ्ट हो गए और वहीं अपना पहला गाना "G Wagon" रिलीज किया। 2018 से उन्होंने भारत में Live परफॉर्म करना शुरू किया। 2018 के आखिर में, उन्होंने अपना पहला एल्बम PBX 1 जारी किया। 31 अगस्त 2020 को मूस वाला ने आधिकारिक तौर पर अपना रिकॉर्ड लेबल, 5911 रिकॉर्ड्स लॉन्च किया था।

4 मई 2020 को, मूसेवाला के दो वीडियो वायरल हुए. एक वीडियो में वह 5 पुलिस अधिकारियों के साथ एके-47 का इस्तेमाल करने के लिए ट्रेनिंग लेते दिखाई दिए और दूसरे में निजी पिस्तौल की. घटना के सामने आने के बाद मूसेवाला की मदद करने वाले 6 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।

वर्ष 2021 में मूसेवाला ने राजनीति में दस्तक दी और कांग्रेस में शामिल हुए परंतु उन्हें 2022 चुनाव में मानसा में ही भारी हार का सामना करना पड़ा। वह आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला से 63,323 मतों से हार गए थे। पंजाब विधान सभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भी मामला दर्ज हुआ था।  इसके बाद उन्होंने अपने पंजाबी गानों जरिए भड़काऊ संदेश भी दिया जिसमें सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब सरकर को गद्दार शो किया था। दूसरी तरफ जब विजय सिंगला को भ्रष्टाचार मंत्री के तहत गिरफ्तार किया गया था तो उन्होंने तब भी तंज कसा था। 

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना द लास्ट राइड था जो लगभग 2 महीने पहले रिलीज हुआ था। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की पहली एल्बम PBX1 थी और आखिरी एल्बम Moosetape थी। पंजाबी गायक की हत्या के एक दिन पहले ही उनकी सिक्योरिटी वापिस ले ली गई थी। 29 मई 2022 को उनको गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News