Punjab में एक और सनसनीखेज वारदात — थार सवार युवक की गोलियां मारकर हत्या, दहशत में लोग

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 09:47 PM (IST)

फिरोजपुर (पंजाब): फिरोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने थार सवार युवक को घेर कर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान हरदीप उर्फ सोनू निवासी फिरोजशाह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हरदीप अपने वाहन थार में सवार होकर पास के गांव में आयोजित नगर कीर्तन में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिससे युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गोलियां लगने से हरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News