मूसेवाला के परिवार की शिकायत पर हो गया Action! पुलिस ने की FIR दर्ज

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 02:13 PM (IST)

मानसा : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की इंसाफ की मांग को लेकर शुरू की गई मुहिम जोर पकड़ती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक, मानसा के SSP ऑफिस के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और इस मामले में FIR दर्ज की गई है।

वित्तीय लेन-देन का मामला

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर काफी समय से आरोप लगा रहे हैं कि कुछ लोग सिद्धू के काम और कमाई में हेरफेर कर रहे हैं। परिवार ने मूसेवाला के करीबी म्यूजिक प्रमोटर बंटी बैंस और वन डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी के मालिक शब्बीर मोमिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। परिवार का कहना है कि वे पिछले 6 महीने से लगातार पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। आखिर में उन्हें मजबूर होकर मानसा के SSP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठना पड़ा।

FIR में किसके नाम हैं? सस्पेंस बना हुआ है

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक ऑफिशियली यह नहीं बताया गया है कि इसमें कौन सी धाराएं लगाई गई हैं और किन लोगों के नाम हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News