विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी की रैली में बोले सिद्धू, विपक्ष दलों पर साधा निशाना

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 03:18 PM (IST)

होशियारपुर: प्रियंका गांधी की रैली में बोलने से इनकार करने वाले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने आज होशियारपुर में राहुल गांधी की रैली को संबोधित किया। सिद्धू ने कहा कि एक बार उन्होंने विधानसभा में मांगा था लेकिन आज वह राहुल गांधी से मांगना चाहते हैं कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो किसी विधायक के बेटे को चेयरमैन नहीं बनाया जाएगा बल्कि पुलिस के डंडे खाने वाले वर्करों को बनाया जाएगा। उन्होंने कहा की अगर ऐसा नहीं होता तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें फकीर बनाया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस से निकाल कर राहुल गांधी ने देशद्रोहियों की तरफ कर दिया है। कांग्रेस में एक नई कहानी लिखी जा रही है, जिसे राहुल गांधी लिख रहे हैं। सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी ने चरणजीत चन्नी जैसे दलित को मुख्यमंत्री बनाकर इतिहास रच दिया है। आज बदलाव दिखाई दे रहा है, नया पंजाब बनाने की होड़ चल रही है।

यह भी पढ़ेंः सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री, अमित शाह, और केजरीवाल पर कसे तंज

सिद्धू ने कहा वह राहुल गांधी का सिपाही हूं। आज वह जोर देकर कहते हैं कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो पंजाब में माफिया राज को खत्म कर देंगे। चोर माफिया खत्म करेक  लोगों के पैसे लोगों को देंगे यही राहुल गांधी का मॉडल है। आज रेत की ट्रॉली को 5000 रुपए मिल रहे थे लेकिन कांग्रेस सरकार के आने से उसी ट्रॉली को 1000-1200 रुपए से अधिक नहीं मिलेगा। केबल का एकाधिकार समाप्त होगा, जो केबल आज 400 है उसे 200 से 250 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः केजरीवाल ने CM चन्नी को दी सलाह, कांग्रेस पार्टी को लेकर कही अहम बात

सिद्धू ने कहा कि सुखबीर बादल की हर बस को रोककर उनके सुखविलास होटल की साइट पर राजीव गांधी के नाम पर एक स्कूल खोला जाएगा। जिस युवक ने कभी बस परमिट नहीं देखा है, उसे बस का मालिक बनाया जाएगा। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बनारसी ठग बताते हुए सिद्धू ने कहा कि वह 18 साल से अधिक उम्र की महिला को 1,000 रुपए का भुगतान करेंगे। पहले केजरीवाल ने बिजली और फिर पैसे पर फॉर्म भरा लेकिन राहुल गांधी के निर्देश पर चरणजीत चन्नी ने बिजली के बिल कम कर दिए। आज केजरीवाल कहते हैं कि वह 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपए देंगे, लेकिन 17 साल की लड़की के लिए कुछ नहीं किया।

यह भी पढ़ेंः विधानसभा चुनाव: नरेंद्र मोदी से पहले पंजाब में हुई राहुल गांधी की एंट्री

ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए वोट है लेकिन कांग्रेस हर महिला का सम्मान करेगी। राहुल गांधी ने कहा है कि पांचवीं पास करने वाली लड़की को 5 हजार रुपए, 10वीं पास को 10 हजार तथा 12वीं पास लड़की को 20 हजार रुपए तथा कम्प्यूटर भी दिया जाएगा। केजरीवाल झूठ पर झूठ बोल रहा है। पंजाब में महिलाओं की बात करें तो केजरीवाल के मंत्रिमंडल में एक भी महिला क्यों नहीं है? सिद्धू ने कहा कि चाहे कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने में बहुत देर हो चुकी है लेकिन उनके घोषणा पत्र लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी सुविधा प्रदान करेगा। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News