महिला दिवस पर सुखपाल खैहरा ने CM Mann पर साधा निशाना, कहा- साफ दिखाता है कि उनकी सोच...
punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 02:31 PM (IST)
पंजाब डेस्क : कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरहा ने पंजाब के सी.एम. भगवंत मान पर निशाना साधा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होंने सी.एम. भगवंत मान का एक वीडियो शेयर कर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि ''#InternationalWomensDay पर सीएम Bhagwant Mann द्वारा महिलाओं को दिया गया यह सबसे निम्न स्तर का सम्मान देखिए। यह साफ दिखाता है कि उनकी सोच और महिलाओं के प्रति उनका नजरिया क्या है। दर्शकों, खासकर महिलाओं द्वारा इस पर ताली बजाना और भी ज्यादा शर्मनाक है।''

बता दें कि सी.एम. भगवंत मान ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने कॉलेज के किस्से बताए थे। जिसमें उन्होंने अपने कॉलेज की सबसे सुंदर लड़की के बारे में अपने दोस्तों को कहा था कि तुम्हारी भाभी आ गई। इसे लेकर सुखपाल सिंह खैरहा ने सवाल उठाए थे।
Watch the lowest level tribute to women on #InternationalWomensDay by Cm @BhagwantMann !
— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) March 8, 2026
This only shows his caliber and what he thinks about women !
The clapping by audience mostly women is even more shameful ! #RabRakhaPunjabDa ! pic.twitter.com/UrlvzRMh3Z
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

