कांग्रेस की आंधी में उड़ेंगे ''AAP'' सरकार के परखच्चे, राजा वड़िंग ने शायराना अंदाज में साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 11:06 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया के जरिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने एक शायराना ट्वीट शेयर करते हुए दावा किया है कि आने वाले समय में पंजाब में कांग्रेस की ऐसी लहर आएगी, जिसके सामने विपक्षी पार्टियां टिक नहीं पाएंगी।

राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी को चेतावनी भरे लहजे में कहा, "याद रखना, ये तीर, सिपाही और घोड़े, सब अपनी जगह पर रहेंगे"। उन्होंने अपने अंदाज में आगे लिखा कि जब पंजाब कांग्रेस (@INCPunjab) की आंधी आएगी, तो विरोधियों के परखच्चे उड़ जाएंगे।

राजा वड़िंग का यह ट्वीट पंजाब की राजनीति में खूब चर्चा बटोर रहा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इस ट्वीट के जरिए उन्होंने न सिर्फ मौजूदा सरकार पर हमला बोला है, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की भी कोशिश की है। उनके कड़े लहजे से पता चलता है कि कांग्रेस आने वाले समय में राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव की उम्मीद कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News