पंजाब में बढ़ रही गैंगवार के बीच सिद्धू का CM मान पर बड़ा हमला, फोड़ा Tweet बम
punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 12:44 PM (IST)

जालंधरः राज्य में बढ़ रही गैंगवार के बीच पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसा है। दरअसल, पटियाला में 12 घंटे में हुई 2 हत्याओं पर सिद्धू ने लिखा, " पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है जबकि मुख्यमंत्री मान हिमाचल की ठंडी हवाओं में वोट लेने में व्यस्त हैं...पटियाला में आज 2 मर्डर हुए..रोजाना औसतन 3-4 हत्याएं हो रही है... राज्य के लोग दहशत में हैं...।
Complete collapse of law & order in Punjab while CM busy seeking votes in Himachal’s cool breezes.. 2 more cold blood murders in Patiala today. On an average 3-4 murder taking place daily, people are in state of fear. Best way to discharge your duty is to dispense with it. pic.twitter.com/0ZNmbdMzYE
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 6, 2022
बता दें कि पटियाला में पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने पेट्रोल पंप के पीछे बहस के बाद गत रात दो गुटों में गोलीबारी हुई, जिसमें कबड्डी क्लब के प्रधान धर्मेंद्र सिंह को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं कुछ घंटे बाद काली माता मंदिर के नजदीक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।