मोहाली धमाका मामले में नया मोड़, गायक करण औजला का करीबी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 08:54 AM (IST)

मोहाली: मोहाली में इंटेलिजेंस दफ्तर में धमाका करने के मामले में नया मोड़ आया है। स्टेट स्पैशल आपरेशन सैल (एस.एस.ओ. सी.) की टीम ने जगदीप कंग नामक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। 

जगदीप कंग को अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने उसका 9 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया है। सूत्रों अनुसार जगदीप कंग मशहूर पंजाबी गायक करण औजला का करीबी है और बताया जा रहा है कि इसे दिल्ली से गिरफ़्तार किया गया है। इस मामले में जब पुलिस के अधिकारी के साथ बात की गई तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।

जानकारी मिली है कि जगदीप कंग का आज सिविल अस्पताल फेज 6 मोहाली में मैडीकल करवाया गया है। इस दौरान निशान सिंह को भी पूछताछ के लिए लाया गया है। बता दें कि निशान सिंह को पंजाब इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर हमले के मामलो में फरीदकोट सी. आई. ए. स्टाफ ने अमृतसर से पकड़ा है। वह 2 महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था। निशान सिंह तरनतारन के भिक्खीविंड के गांव कुल्ला का रहने वाला है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News