''Ok bye bye'' कहकर... लुधियाना में सुबह-सुबह स्नैचिंग की वारदात

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 10:05 AM (IST)

लुधियाना (स्याल): महानगर में लूट और छीना झपटी की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। हथियार दिखाकर छीना झपटी करने वालों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं, किसी भी समय  राहगीरों से मोबाइल, नगदी, सोना हथियार दिखाकर छीनने में देरी नहीं करते। 

वहीं आज सुबह-सुबह उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गोकुल रोड पर क्षेत्र का निवासी अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। मोटरसाइकिल पर 2 अज्ञात व्यक्ति आए और मोबाइल छीन कर ओके बाय बाय कहकर फरार हो गए। पिछले कुछ दिनों से शहर के भीतरी भागों में दिन दिहाड़े बढ़ रही छीना झपटी की घटनाओं ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News