​​​​​​​बर्फबारी: हिमाचल की वादियों का नजारा लेने के लिए जा रहे Tourist

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 12:42 PM (IST)

जालंधर(पुनीत): बर्फबारी के चलते हिमाचल के ऊपरी हिल एरिया में कई तरह की दिक्कतें पेश आ रही है। पिछले दिनों से मुख्य सड़कें बंद भी रही है, इसके अलावा बड़ी तादाद में वाहनों को रैस्क्यू करना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद बर्फबारी का नजारा लेने बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल की वादियों में रवाना हो रहे है।अपने निजी वाहनों या टैक्सी इत्यादि से जाने वालों के अलावा सैलानी बसों के जरिए हिमाचल जाने को महत्व दे रहे हैं।
|
बसों में जाने वालों की कई तरह की मुश्किल और रिस्क भी कम रहता है। सैलानियों की बढ़ौतरी स्थानीय बस अड्डे से हिमाचल को जाने वाली बसों में देखी जा सकती है।पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के चलते सैलानी कम होने के कारण हिमाचल द्वारा पंजाब को भेजी जाने वाली बसों में कटौती की गई थी लेकिन लगभग 1 सप्ताह के बाद हिमाचल से आने वाली बसों में फिर से बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वहीं पंजाब रोडवेज की हिमाचल जाने वाली बसों को भी आज अच्छा रिस्पांस मिला।इसका मुख्य कारण यह है कि सरकारी नौकरी वालों की शनिवार व रविवार की छुट्टी रहती है जिसके चलते वह हिमाचल जाने को महत्व दे रहे हैं। वहीं कई लोग शुक्रवार को हाफ डे लेकर हिमाचल के लिए निकल गए। अधिकारियों का कहना है कि हिमाचल के ऊपरी इलाकों को छोड़कर शिमला के बस अड्डे तक आसानी से बसें आ-जा रही है। बस के जरिए शिमला पहुंचे यात्री विवेक कुमार ने बताया कि बस अड्डे तक वह बस के जरिए पहुंचे और यहां से कहीं पर जाने के लिए स्थानीय वाहन वाजिब दामों पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अपना वाहन लेकर जाने से पार्किंग करने सहित कई तरह की परेशानियां होती है, लेकिन बस से जाना सुखद है।8

हिमाचल ने चंडीगढ़ हेतू शुरू की वाल्वो बसें

वहीं हिमाचल से चंडीगढ़ के लिए वाल्वो बसों को शुरू किया गया है। एच.आर.टी.सी. द्वारा शुरू की गई यह सर्विस यात्रियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन रही है। इसके अलावा यह सर्विस दिल्ली के लिए भी चलाई गई है। यह सेवा कोरोना कॉल के दौरान बंद की गई थी। वहीं शिमला जाने वाले इस बस में सफर करने हेतू चंडीगढ़ से बसें ले सकते हैं। वहीं शिमला से रात के समय दिल्ली के लिए भी बसें रवाना होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News