तो क्या दोपहिया पैट्रोल-डीजल वाहन बंद होने जा रहे हैं ?, पढ़ें क्यों पैदा हुआ विवाद

punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2023 - 05:37 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पेट्रोल वाले दोपहिया वाहनों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं क्या आने वाले समय में यह वाहन चलेंगे या नहीं? जानकारी के अनुसार यू.टी. प्रशासन द्वारा इलैक्ट्रिकल पॉलिसी द्वारा लोगों और वाहन डीलरों के साथ सहमति बन गई है। 

गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन  द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन नीति  के तहत बिना इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे। इस मामले में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल की इलेक्ट्रिक वाहन नीति के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका भी दी गई है।  

बता दें कि यू.टी. प्रशासन ने 10 फरवरी 2023 को या उसके बाद बेचे गए गैर-इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का चालू वित्तीय वर्ष में यानी 31 मार्च 2023 तक रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। गैर-इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2023 से फिर से शुरू होगा और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए तय सीमा के अनुसार किया जाएगा।

यू.टी. प्रशासन द्वारा इलैक्ट्रिकल पॉलिसी के तहत 31 मार्च तक गैर इलैक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद करने के निर्णय के बाद ऑटोमोबाइल डीलरों में भारी रोष भी देखने को मिला है। डीलरों का कहना है कि प्रशासन का ये कदम गलत है जिससे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ेगा।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News