तो चलिए जानते है कैसा रहने वाला है आपका दिन और किन चीजों से रहना होगा सावधान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 11:56 PM (IST)

मेष : मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का साथ मिलेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। युवा वर्ग पढ़ाई की तरफ ध्यान दे। 

वृष : आज आप इमोशनल ब्लैकमेल होने से बचें। प्राथमिकताओं के बारे में सोचें और समझदारी से कार्य करें। किसी भी प्रकार के तनाव से बचें। 

मिथुन : मिथुन राशि वालों की मुलाकात किसी परिचित व्यक्ति से हो सकती है। मन को शांत रखकर कार्य करेंगे तो काम अच्छा होगा। समय पर खाना खाएं।  

कर्क : आज आपको करियर में प्रगति हो सकती है। पैसों की कमी नहीं रहेगी। कुछ लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते है। उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर है। 

सिंह : सिंह राशि वाले आज कार्यस्थल में बहसबाजी से बचें। सेहत में सुधार होगा। व्यापार करने वालों के काम पर असर पड़ेगा। 

कन्या : अहंकार को त्याग कर दूसरे की बात भी सुनने की कोशिश करें। आपके आस-पास के लोग आपको परेशान कर सकते है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें। 

तुला : तुला राशि वाले कोई बड़ा निवेश कर सकते है। आज आपको चतुराई और सावधानी से काम लेना होगा। आईटी सेक्टर से जुड़े हैं तो उन्हें जमकर मेहनत करनी होगी। 

वृश्चिक : जो लोग आईटी सेक्टर से जुड़े है, उनकी मेहनत रंग लाएगी। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। गलत संगत से दूर रहें।  

धनु : धनु राशि वाले आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।  आपके व्यापार पर किसी अधिकारी की रेड पड़ सकती है। 

मकर : आज आप काफी प्रसन्न होंगे। आपको अपने प्रियजनों से कोई सरप्राइज़ मिलने की भी संभावना है। अपने निजी जीवन पर काम करने के लिए अच्छा दिन है।

कुंभ : व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार के मामले में आप थोड़ा-सा अलर्ट रहे, बड़े ट्रांजैक्शन कैश न करें तो अच्छा रहेगा। आज आप सामाजिक रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। 

मीन : मीन राशि वाले अपनी वाणी की मधुरता बनाएं रखें। किसी करीबी दोस्त के साथ समझौता करने से बचें क्योंकि इससे भविष्य में गलतफहमी पैदा हो सकती है। अपनी साफ सफाई पर अपनी निगाहें बनाए रखें। 

अब अंत में जान लेते हैं आज का महाउपाय : आज के दिन अपने घर की पूर्व दिशा को अच्छे से साफ करके, वहां पर एक छोटी-सी लकड़ी की चौकी रखें और उस पर गंगाजल डालकर, उसे शुद्ध कर लें। उसके बाद चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर सरस्वती मां की प्रतिमा को स्थापित करें। फिर मां को पीले वस्त्र अर्पित करें और उनके चरणों में सफेद फूल अर्पित करें। इस प्रकार पूजा आदि के बाद देवी मां के चरणों में अर्पित सफेद फूल को उठाकर अपने पास पर्स में या जेब में रख लें।  ऐसा करने से आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी और आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News