भगवान किसी को ऐसी मां न दे, पैसों के लिए कर दिया बेटी का सौदा

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 04:09 PM (IST)

लुधियाना (महेश): नाबालिग बेटी को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में टिब्बा पुलिस ने मां व उसके आशिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 17 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह जालंधर के गोराया इलाके की रहने वाली है। उसका एक बड़ा और एक छोटा भाई है। उसकी माता की काली करतूतों की वजह से उसका पिता करीब 3 साल पहले उन्हें छोड़कर टिब्बा के आदर्श नगर इलाके में अलग रहने लगा, जिसके बाद उनके घर में संदिग्ध लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। उसका आरोप है कि मां ने मारपीट कर उसे कई लोगों के आगे परोसा, जिन्होंने उसके जिस्म को भूखे भेडिय़ों की तरह नोचा। वह चुपचाप सहन करती थी। जब भी वह मुंह खोलती मां उसे पीट कर चुप करवा देती थी। 

3 लाख में मां ने अपने आशिक के पास बेचा 
पीड़िता का आरोप है कि नवांशहर के गांव बंगा का रहने वाला एक व्यक्ति उसकी मां का आशिक है। जिसके साथ उसकी मां के नाजायज संबंध हैं। मां ने 3 लाख रुपए में उसे अपने आशिक के पास बेच दिया। उसकी रजामंदी के बिना उसकी शादी अपने आशिक से करवा दी। जब वह दुल्हन बनकर उसके घर गई तो उसे पता चला कि आरोपी ने लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए उससे शादी की है। उसका मकसद उससे देह व्यापार का धंधा करवाना है। किसी तरह से वह आरोपी के चंगुल से छूटकर मां के पास पहुंची तो मां ने उसे बुरी तरह से पीटा। 10 दिन बाद उसकी मां फिर उसे आरोपी के पास छोडऩे के लिए गई। जहां उसने मां व आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इससे अगले दिन वह फिर वहां से भाग आई। इस बार वह सीधी अपने पिता के घर पहुंची।

 बाल भलाई कमेटी की दखलअंदाजी से हुई एफ.आई.आर. 
पीड़िता ने बताया कि उसने सारी आपबीती अपने पिता को सुनाई तो उसने उसे पुलिस कमिश्नर के समक्ष पेश किया। बाल भलाई कमेटी की दखलअंदाजी के बाद पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर केस गोराया पुलिस को भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सारा घटनाक्रम गोराया इलाके में घटा है, जिसके चलते जांच भी वहां की पुलिस ही करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News