जिला गुरदासपुर में पैसे डबल करने का झांसा देकर 10.75 लाख की ठगी, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 10:06 AM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते थाना बहरामपुर क्षेत्र के गांव दोदवा निवासी एक व्यक्ति के साथ पैसे डबल करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बहरामपुर साहिल पठानिया ने बताया कि उमेश कुमार पुत्र पारस राम निवासी दोदवा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे 6 महीने में पैसे दोगुने करने का लालच देकर 10 लाख 75 हजार रुपये की ठगी की गई।

शिकायत के बाद उप कप्तान पुलिस कमांड सेंटर गुरदासपुर द्वारा मामले की जांच की गई। जांच उपरांत पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर पंकज रखवाल पुत्र बिशन सिंह निवासी झेला आमदा, थाना तारागढ़, जिला पठानकोट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News