सैनिक पर शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का आरोप

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 09:50 PM (IST)

मोगा (आजाद): थाना धर्मकोट के अंतर्गत पड़ते एक गांव की युवती ने अपने पड़ोसी गांव के एक सैनिक युवक पर उससे शादी का झांसा देकर कई बार अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर अग्रिम जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में पीड़ित युवती ने कहा कि उसने नॄसग की हुई है और प्राइवेट अस्पताल में तैनात है।

वर्ष 2014 में हमारे गांव के साथ लगते पड़ोसी गांव के एक युवक सुखमन्द्र सिंह उर्फ फौजी की मेरे साथ बस में आते-जाते जान-पहचान हो गई। उसने मुझे कहा कि वह मेरे साथ शादी करेगा तथा मेरे साथ अवैध संबंध बनाने लगा। मैंने कई बार उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन वह नहीं माना। वह भारतीय सेना में सैनिक के रूप में तैनात है। जब मैंने उसे शादी करने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। इस तरह उसने मेरे साथ धोखा किया।

क्या हुई पुलिस कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इसकी जांच एस.पी. एस. मोगा द्वारा की गई। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष पेश करने के लिए बुलाया। जांच के बाद शिकायतकत्र्ता के आरोप सही पाए जाने पर सुखमन्द्र सिंह उर्फ फौजी निवासी गांव लोहगढ़ के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

क्या कहना जांच अधिकारी का

इस मामले की जांच कर रही थानेदार प्रभजोत कौर ने बताया कि पीड़ित लड़की को जांच में शामिल होने व मैडीकल करवाने के लिए बुलाया गया है, लेकिन वह ड्यूटी पर होने के चलते नहीं आ पाई। उसके आने पर सिविल अस्पताल मोगा से उसका मैडीकल चैकअप करवाया जाएगा और माननीय अदालत में भी उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे। कथित आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News