पुत्र बने कपूत, जिस पिता ने दिखाई दुनिया उसे दी रूह कंपा देने वाली मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2023 - 11:59 AM (IST)

बरनाला : बरनाला के झलूर गांव का रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 बेटों ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल पिता अपने दोनों बेटों को नशा करने से रोकता था और इसी बात से गुस्से में आए कलयुगी बेटों ने कुल्हाड़ी और गंडासे से पिता की हत्या कर दी। इस मौके पर बातचीत करते हुए थाना सदर बरनाला के एस.एच.ओ. करण शर्मा ने बताया कि गांव झलूर में यह घटना हुई थी। घटना की जानकारी उन्हें गत रात सिविल अस्पताल से मिली। यह वारदात पिता और दो बेटों के बीच हुई थी। 

इस लड़ाई में 65 वर्षीय पिता राम सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राम सिंह अपने बेटों को नशा करने से रोकता था और दोनों आरोपी पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी करते थे। मृतक की बेटी कुलदीप कौर के बयान के अनुसार वह अपने पिता के घर आई हुई थी। इस दौरान उसके भाइयों ने पिता पर कुल्हाड़ी और गंडासे से हमला कर दिया। इसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी मौत हो गई।  

पुलिस ने मृतक की बेटी कुलदीप कौर के बयानों पर गुरप्रीत सिंह और अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अमर सिंह खुद घायल होने के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News