Punjab: आधी रात धमाके की आवाज से दहला पुलिस स्टेशन, CCTV खंगाल रही पुलिस

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 03:34 PM (IST)

अमृतसर (रमन) : अमृतसर में पुलिस थाने में धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। राजासांसी हलके के थाना भिंडीसैदां में बीती रात संदिग्ध धमाके जैसी आवाज सुनाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों पर शक जताया जा रहा है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार यह आवाज देर रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के तुरंत बाद थाने का गेट अंदर से बंद कर सुरक्षा बढ़ा दी गई। डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने बताया कि सुबह उन्हें इस संबंध में एक रिपोर्ट मिली थी, जिसमें “माइनर ब्लास्ट जैसी आवाज” का जिक्र किया गया था। इसके बाद पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। थाने के अंदर किसी सामान या शीशे के टूटने की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस थाने के CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, जिसमें करीब 12 घंटे की रिकॉर्डिंग देखने में समय लग सकता है। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल, पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और संदिग्ध लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News