Punjab : रहस्यमयी हालात में लापता हुए युवक का मिला श'व, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 03:18 PM (IST)

तरनतारन (सुखदेव) : तरनतारन जिले के खडूर साहिब गांव के रहने वाले महिंदर सिंह के बेटे सतनाम सिंह (32) के रहस्यमयी हालात में लापता होने और बाद में उसकी लाश मिलने का दुखद मामला सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए परिवार वालों ने बताया कि 17 तारीख को दोपहर करीब 1 बजे सतनाम सिंह अपने चाचा के बेटे गुरदित्ता सिंह के साथ किसी काम से घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने यह भी बताया कि गुरदित्ता सिंह के साथ जाते हुए उसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई थीं।

परिवार वालों ने रोते हुए आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि गुरदित्ता सिंह ने सतनाम सिंह की हत्या की है। इस बीच, आज फतेहाबाद में नहर से सतनाम सिंह की लाश मिली, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया और पारिवारक मैंबरों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News